जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।
सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
jayati jaya gāyatrī mātā, jayati jaya gāyatrī mātā।
sat māraga para hameṃ calāo, jo hai sukhadātā॥
जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता
हे गायत्री माता! आपकी जय हो, जय हो; हमें उस सत्य-मार्ग पर चलाइए, जो सुख देनेवाला है।
Victory, victory to Mother Gayatri, victory to Mother Gayatri! Lead us upon the path of truth, You who are the giver of joy.
आदि शक्ति तुम अलख निरञ्जन, जग पालन कर्त्री।
दुःख, शोक, भय, क्लेश, कलह दारिद्र्य दैन्य हर्त्री॥
ādi śakti tuma alakha nirañjana, jaga pālana kartrī।
duḥkha, śoka, bhaya, kleśa, kalaha dāridrya dainya hartrī॥
आदि शक्ति तुम अलख निरञ्जन, जग पालन कर्त्री दुःख, शोक, भय, क्लेश, कलह दारिद्र्य दैन्य हर्त्री
आप आदिशक्ति, अलख-निरंजन और जगत् का पालन करनेवाली हैं; दुःख, शोक, भय, क्लेश, कलह, दरिद्रता और दीनता को हरनेवाली हैं।
You are the primordial Power, the unseen and untainted, sustainer of the world; remover of sorrow, grief, fear, affliction, strife, poverty and want.
ब्रह्म रुपिणी, प्रणत पालिनी, जगतधातृ अम्बे।
भवभयहारी, जनहितकारी, सुखदा जगदम्बे॥
brahma rupiṇī, praṇata pālinī, jagatadhātṛ ambe।
bhavabhayahārī, janahitakārī, sukhadā jagadambe॥
ब्रह्म रुपिणी, प्रणत पालिनी, जगतधातृ अम्बे भवभयहारी, जनहितकारी, सुखदा जगदम्बे
हे ब्रह्मरूपिणी! प्रणतों की पालनेवाली! जगत् को धारण करनेवाली अम्बा! भव-भय हरनेवाली, जन-हितकारी, सुख देनेवाली जगदम्बा!
Of the form of Brahman, protectress of those who bow; sustainer of the world, O Amba; remover of the fear of existence, benefactress of Your people, joy-giving World-Mother.
भयहारिणि भवतारिणि अनघे, अज आनन्द राशी।
अविकारी, अघहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥
bhayahāriṇi bhavatāriṇi anaghe, aja ānanda rāśī।
avikārī, aghaharī, avicalita, amale, avināśī॥
भयहारिणि भवतारिणि अनघे, अज आनन्द राशी अविकारी, अघहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी
हे भयहारिणी, भवतारिणी, निष्पापा! आप अजन्मा आनन्द की राशि हैं; निर्विकार, पापहारिणी, अविचल, निर्मला और अविनाशी हैं।
Remover of fear, deliverer across existence, O sinless One; unborn, a mass of bliss; changeless, sin-destroying, unwavering, stainless, imperishable.
कामधेनु सत् चित् आनन्दा, जय गंगा गीता।
सविता की शाश्वती शक्ति, तुम सावित्री सीता॥
kāmadhenu sat cit ānandā, jaya gaṃgā gītā।
savitā kī śāśvatī śakti, tuma sāvitrī sītā॥
कामधेनु सत् चित् आनन्दा, जय गंगा गीता सविता की शाश्वती शक्ति, तुम सावित्री सीता
आप कामधेनु और सत्-चित्-आनन्दस्वरूपा हैं — गंगा और गीता रूप में आपकी जय; सूर्य (सविता) की शाश्वत शक्ति आप ही सावित्री और सीता हैं।
Wish-fulfilling cow, You are being-consciousness-bliss; victory, O Ganga, O Gita! The eternal power of Savita — You are Savitri and Sita.
ऋग्, यजु, साम, अथर्व, प्रणयिनी, प्रणव महामहिमे।
कुण्डलिनी सहस्रार, सुषुम्ना, शोभा गुण गरिमे॥
ṛg, yaju, sāma, atharva, praṇayinī, praṇava mahāmahime।
kuṇḍalinī sahasrāra, suṣumnā, śobhā guṇa garime॥
ऋग्, यजु, साम, अथर्व, प्रणयिनी, प्रणव महामहिमे कुण्डलिनी सहस्रार, सुषुम्ना, शोभा गुण गरिमे
ऋग्, यजुः, साम और अथर्व (वेदों) की प्रणयिनी, प्रणव (ॐ) की महामहिमा; आप कुण्डलिनी, सहस्रार और सुषुम्ना की शोभा और गुण-गरिमा हैं।
Beloved of the Rig, Yajur, Sama and Atharva Vedas, O Pranava of great majesty; Kundalini, Sahasrara and Sushumna, glorious in beauty and virtue.
स्वाहा, स्वधा, शची, ब्रह्माणी, राधा, रुद्राणी।
जय सतरुपा, वाणी, विद्या, कमला, कल्याणी॥
svāhā, svadhā, śacī, brahmāṇī, rādhā, rudrāṇī।
jaya satarupā, vāṇī, vidyā, kamalā, kalyāṇī॥
स्वाहा, स्वधा, शची, ब्रह्माणी, राधा, रुद्राणी जय सतरुपा, वाणी, विद्या, कमला, कल्याणी
स्वाहा, स्वधा, शची, ब्रह्माणी, राधा, रुद्राणी आप ही हैं; हे शतरूपा, वाणी, विद्या, कमला, कल्याणी! आपकी जय हो।
Svaha, Svadha, Shachi, Brahmani, Radha, Rudrani; victory, O Satarupa, Vani, Vidya, Kamala, Kalyani.
जननी हम है, दीन, हीन, दुःख, दरिद्र के घेरे।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत, तऊ बालक है तेरे॥
jananī hama hai, dīna, hīna, duḥkha, daridra ke ghere।
yadapi kuṭila, kapaṭī kapūta, taū bālaka hai tere॥
जननी हम है, दीन, हीन, दुःख, दरिद्र के घेरे यदपि कुटिल, कपटी कपूत, तऊ बालक है तेरे
हे जननी! हम दीन-हीन हैं, दुःख और दरिद्रता से घिरे हैं; यद्यपि कुटिल, कपटी और कुपूत हैं, तो भी बालक तो आपके ही हैं।
O Mother, we are lowly and wretched, encircled by sorrow and poverty; though crooked, deceitful and unworthy sons, still we are Your children.
स्नेहसनी करुणामयि माता, चरण शरण दीजै।
बिलख रहे हम शिशु सुत तेरे, दया दृष्टि कीजै॥
snehasanī karuṇāmayi mātā, caraṇa śaraṇa dījai।
bilakha rahe hama śiśu suta tere, dayā dṛṣṭi kījai॥
स्नेहसनी करुणामयि माता, चरण शरण दीजै बिलख रहे हम शिशु सुत तेरे, दया दृष्टि कीजै
हे स्नेह से सनी करुणामयी माता! अपने चरणों की शरण दीजिए; हम आपके शिशु-पुत्र बिलख रहे हैं — दया-दृष्टि कीजिए।
O affectionate, compassionate Mother, grant us the refuge of Your feet; we, Your infant children, cry out — cast on us Your glance of mercy.
काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव, द्वेष हरिये।
शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये॥
kāma, krodha, mada, lobha, dambha, durbhāva, dveṣa hariye।
śuddha buddhi, niṣpāpa hṛdaya, mana ko pavitra kariye॥
काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव, द्वेष हरिये शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये
काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव और द्वेष को हर लीजिए; शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय दीजिए और मन को पवित्र कीजिए।
Take away lust, anger, pride, greed, hypocrisy, ill-will and malice; make our intellect pure, our heart sinless, and cleanse our mind.
तुम समर्थ सब भाँति तारिणी, तुष्टि, पुष्टि त्राता।
सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥
tuma samartha saba bhām̐ti tāriṇī, tuṣṭi, puṣṭi trātā।
sat mārga para hameṃ calāo, jo hai sukhadātā॥
तुम समर्थ सब भाँति तारिणी, तुष्टि, पुष्टि त्राता सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता
आप सब प्रकार से तारने में समर्थ हैं, तुष्टि-पुष्टि की रक्षिका; हमें उस सत्य-मार्ग पर चलाइए, जो सुख देनेवाला है।
You are able to deliver us in every way, the protectress who brings contentment and nourishment; lead us upon the path of truth, You who are the giver of joy.