मंगल की सेवा, सुन मेरी देवा, हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े।
पान सुपारी, ध्वजा, नारियल, ले ज्वाला तेरी भेंट धरे॥
maṃgala kī sevā, suna merī devā, hātha joḍa़ tere dvāra khaḍa़े।
pāna supārī, dhvajā, nāriyala, le jvālā terī bheṃṭa dhare॥
मंगल की सेवा, सुन मेरी देवा, हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े पान सुपारी, ध्वजा, नारियल, ले ज्वाला तेरी भेंट धरे
(मंगलवार को) मंगल की सेवा है — हे मेरी देवी! सुनिए, हम हाथ जोड़कर आपके द्वार खड़े हैं; पान, सुपारी, ध्वजा और नारियल लेकर, हे ज्वाला (देवी)! आपकी भेंट धरते हैं।
Accept this auspicious service, hear me, O my Goddess — with folded hands I stand at Your door; betel, areca-nut, banner and coconut, and a flame, I lay before You as offering.
सुन जगदम्बे, कर न विलम्बे, संतन के भण्डार भरे।
संतन-प्रतिपाली, सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे॥
suna jagadambe, kara na vilambe, saṃtana ke bhaṇḍāra bhare।
saṃtana-pratipālī, sadā khuśahālī, maiyā jaya kālī kalyāṇa kare॥
सुन जगदम्बे, कर न विलम्बे, संतन के भण्डार भरे संतन-प्रतिपाली, सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे
हे जगदम्बा! सुनिए, विलम्ब मत कीजिए, सन्तों के भण्डार भर दीजिए; सन्तों की पालनहार! सदा खुशहाली देनेवाली मैया काली की जय — वे कल्याण करें।
Hear, O World-Mother, delay not — fill the stores of Your devotees; protectress of the saints, ever bestowing joy — victory to Mother Kali, may She grant welfare.
बुद्धि विधाता, तू जग माता, मेरा कारज सिद्ध करे।
चरण कमल का लिया आसरा, शरण तुम्हारी आन परे॥
buddhi vidhātā, tū jaga mātā, merā kāraja siddha kare।
caraṇa kamala kā liyā āsarā, śaraṇa tumhārī āna pare॥
बुद्धि विधाता, तू जग माता, मेरा कारज सिद्ध करे चरण कमल का लिया आसरा, शरण तुम्हारी आन परे
हे बुद्धि की विधाता! आप जगन्माता हैं — मेरा कार्य सिद्ध कीजिए; आपके चरण-कमलों का आसरा लिया है और आपकी शरण में आन पड़े हैं।
Ordainer of wisdom, You are the world's Mother — accomplish my task; I have taken the shelter of Your lotus-feet and come to Your refuge.
जब-जब भीर पड़ी भक्तन पर, तब-तब आय सहाय करे।
बार-बार तैं सब जग मोहयो, तरुणी रूप अनूप धरे॥
jaba-jaba bhīra paḍa़ी bhaktana para, taba-taba āya sahāya kare।
bāra-bāra taiṃ saba jaga mohayo, taruṇī rūpa anūpa dhare॥
जब-जब भीर पड़ी भक्तन पर, तब-तब आय सहाय करे बार-बार तैं सब जग मोहयो, तरुणी रूप अनूप धरे
जब-जब भक्तों पर विपत्ति पड़ी, तब-तब आपने आकर सहायता की; बार-बार आपने अनुपम तरुणी रूप धरकर सारे जग को मोहा।
Whenever hardship befell Your devotees, each time You came to their aid; again and again You enchant the whole world, bearing a peerless youthful form.
माता होकर पुत्र खिलावे, कहीं भार्या भोग करे।
सन्तन सुखदाई सदा सहाई, सन्त खड़े जयकार करे॥
mātā hokara putra khilāve, kahīṃ bhāryā bhoga kare।
santana sukhadāī sadā sahāī, santa khaḍa़े jayakāra kare॥
माता होकर पुत्र खिलावे, कहीं भार्या भोग करे सन्तन सुखदाई सदा सहाई, सन्त खड़े जयकार करे
कहीं माता होकर पुत्र को खिलाती हैं, कहीं (शक्तिरूपा) भार्या होकर लीला करती हैं; सन्तों को सुख देनेवाली, सदा सहायक — सन्त खड़े जयकार करते हैं।
As a mother You nurture Your child, and in another aspect appear as consort; giver of joy to the saints, ever their helper — the saints stand and hail Your victory.
ब्रह्मा विष्णु महेश सहसफण लिए, भेंट देन तेरे द्वार खड़े।
अटल सिहांसन बैठी मेरी माता, सिर सोने का छत्र फिरे॥
brahmā viṣṇu maheśa sahasaphaṇa lie, bheṃṭa dena tere dvāra khaḍa़े।
aṭala sihāṃsana baiṭhī merī mātā, sira sone kā chatra phire॥
ब्रह्मा विष्णु महेश सहसफण लिए, भेंट देन तेरे द्वार खड़े अटल सिहांसन बैठी मेरी माता, सिर सोने का छत्र फिरे
ब्रह्मा, विष्णु और सहस्रफणधारी महेश (शेष सहित) भेंट देने आपके द्वार खड़े हैं; मेरी माता अटल सिंहासन पर बैठी हैं और सिर पर सोने का छत्र फिरता है।
Brahma, Vishnu and Mahesha, with the thousand-hooded one, stand at Your door to make offering; my Mother sits on an unshakable throne, a golden parasol turning above Her head.
वार शनिश्चर कुंकुम बरणो, जब लुँकड़ पर हुकुम करे।
खड्ग खप्पर त्रिशुल हाथ लिए, रक्त बीज को भस्म करे॥
vāra śaniścara kuṃkuma baraṇo, jaba lum̐kaḍa़ para hukuma kare।
khaḍga khappara triśula hātha lie, rakta bīja ko bhasma kare॥
वार शनिश्चर कुंकुम बरणो, जब लुँकड़ पर हुकुम करे खड्ग खप्पर त्रिशुल हाथ लिए, रक्त बीज को भस्म करे
शनिवार को कुंकुम-वर्णा (देवी) जब लोमड़ी (अपने वाहन) पर हुक्म करती हैं; खड्ग, खप्पर और त्रिशूल हाथ में लिए रक्तबीज को भस्म कर देती हैं।
Vermilion-hued, when on Saturday She gives Her command upon the jackal; with sword, skull-bowl and trident in hand, She reduces Raktabija to ashes.
शुंभ निशुंभ को क्षण में मारे, महिषासुर को पकड़ दले।
'आदित' वारी आदि भवानी, जन अपने का कष्ट हरे॥
śuṃbha niśuṃbha ko kṣaṇa meṃ māre, mahiṣāsura ko pakaḍa़ dale।
'ādita' vārī ādi bhavānī, jana apane kā kaṣṭa hare॥
शुंभ निशुंभ को क्षण में मारे, महिषासुर को पकड़ दले 'आदित' वारी आदि भवानी, जन अपने का कष्ट हरे
शुम्भ-निशुम्भ को क्षण में मारा और महिषासुर को पकड़कर दल डाला; "आदित" कहते हैं — आदि भवानी अपने जनों के कष्ट हरती हैं।
In an instant She slays Shumbha and Nishumbha and seizes and crushes Mahishasura; the primordial Bhavani removes the suffering of Her people.
कुपित होय दानव मारे, चण्ड मुण्ड सब चूर करे।
जब तुम देखी दया रूप हो, पल में संकट दूर करे॥
kupita hoya dānava māre, caṇḍa muṇḍa saba cūra kare।
jaba tuma dekhī dayā rūpa ho, pala meṃ saṃkaṭa dūra kare॥
कुपित होय दानव मारे, चण्ड मुण्ड सब चूर करे जब तुम देखी दया रूप हो, पल में संकट दूर करे
कुपित होकर दानवों को मारा और चण्ड-मुण्ड सबको चूर किया; और जब आप दया-रूप में देखती हैं, तो पल में संकट दूर कर देती हैं।
Roused to wrath She slays the demons, grinding Chanda and Munda to dust; yet when You appear in Your form of mercy, in a moment You remove all distress.
सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता, जन की अर्ज कबूल करे।
सात बार की महिमा बरनी, सब गुण कौन बखान करे॥
saumya svabhāva dharayo merī mātā, jana kī arja kabūla kare।
sāta bāra kī mahimā baranī, saba guṇa kauna bakhāna kare॥
सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता, जन की अर्ज कबूल करे सात बार की महिमा बरनी, सब गुण कौन बखान करे
हे मेरी माता! आपने सौम्य स्वभाव धारण किया है और जनों की अरज स्वीकार करती हैं; सातों वारों की महिमा कही गई — आपके सब गुणों का बखान कौन कर सकता है?
My Mother has assumed a gentle nature and grants Her people's petition; the glory of the seven days has been told — who can describe all Your virtues?
सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी, अटल भवन में राज करे।
दर्शन पावें मंगल गावें, सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे॥
siṃha pīṭha para caḍha़ी bhavānī, aṭala bhavana meṃ rāja kare।
darśana pāveṃ maṃgala gāveṃ, siddha sādhaka terī bheṃṭa dhare॥
सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी, अटल भवन में राज करे दर्शन पावें मंगल गावें, सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे
भवानी सिंह की पीठ पर चढ़ी हैं और अटल भवन में राज करती हैं; सिद्ध-साधक दर्शन पाते हैं, मंगल गाते हैं और आपकी भेंट चढ़ाते हैं।
Mounted on the lion's back, Bhavani reigns in Her eternal abode; the perfected adepts who gain Your darshan sing auspiciously and lay their offerings before You.
ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे, शिव शंकर ध्यान धरे।
इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती, चँवर कुबेर डुलाय रहे॥
brahmā veda paḍha़े tere dvāre, śiva śaṃkara dhyāna dhare।
indra kṛṣṇa terī kare āratī, cam̐vara kubera ḍulāya rahe॥
ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे, शिव शंकर ध्यान धरे इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती, चँवर कुबेर डुलाय रहे
ब्रह्मा आपके द्वार पर वेद पढ़ते हैं, शिवशंकर ध्यान धरते हैं; इन्द्र और कृष्ण आपकी आरती करते हैं और कुबेर चँवर डुला रहे हैं।
Brahma recites the Vedas at Your door and Shiva Shankara holds You in meditation; Indra and Krishna perform Your aarti, while Kubera waves the chowrie.
जय जननी जय मातु भवानी, अटल भवन में राज करे।
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे॥
jaya jananī jaya mātu bhavānī, aṭala bhavana meṃ rāja kare।
saṃtana pratipālī sadā khuśahālī, maiyā jaya kālī kalyāṇa kare॥
जय जननी जय मातु भवानी, अटल भवन में राज करे संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे
हे जननी! हे माता भवानी! आपकी जय हो — आप अटल भवन में राज करती हैं; सन्तों की पालनहार, सदा खुशहाली — मैया काली कल्याण करें।
Victory to the Mother, victory to Mother Bhavani, who reigns in Her eternal abode; protectress of the saints, ever bestowing joy — victory to Mother Kali, may She grant welfare.